Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Rohtak: गीता महोत्सव पर सरकार का फैसला; हरियाणा रोडवेज बसों के किराए में 50% छूट; 18 दिन तक 10 जिलों के यात्री ले सकेंगे लाभ

हरियाणा सरकार ने इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव को देखते हुए एक फैसला लिया है। हरियाणा रोडवेज की बसों के किराए में 50 फीसदी छूट देने का सरकार ने फैसला किया है। 18 दिनों तक सूबे के 10 जिलों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा। महोत्सव में 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक यह छूट जारी रहेगी। इसका महोत्सव में भाग लेने वाले लाखों तीर्थ यात्रियों को लाभ मिलेगा।

सरकार के इस फैसले का लाभ कुरुक्षेत्र के लगते 10 जिलों के लोगों काे मिलेगा। इनमें कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, जींद, कैथल, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत और रोहतक जिले शामिल हैं। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि पहले पांच जिलों को शामिल किया गया था, जिसको बढ़ाकर दस कर दिया गया है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की अनुशंसा पर रोडवेज बसों में किराए की छूट दी गई है। मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान और अधिक तीर्थ यात्रियों को इस धार्मिक एवं पवित्र स्थल का भ्रमण करवाने के लिए यह फैसला फायदेमंद होगा।

हरियाणा इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सातवें संस्करण की तैयारियों में जुट गया है। इस बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोत्सव का शुभारंभ करेंगी। 4 दिसंबर को 18 हजार छात्र सामूहिक श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करेंगे। 75 हजार विद्यार्थी और लाखों श्रद्धालु महोत्सव में ऑनलाइन जुड़ेंगे।

आजादी के अमृत महोत्सव में 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। ब्रह्मसरोवर पर 19 नवंबर से शिल्प एवं सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। साथ ही केडीबी और हरियाणा सरकार के देखरेख में ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संत मुरारी बापू द्वारा श्री राम कथा का आयोजन करेंगे।

सीएम मनोहर ने बताया कि इस महोत्सव में कंट्री पार्टनर के रूप में नेपाल को शामिल होगा और पार्टनर स्टेट के रूप में मध्य प्रदेश प्रतिभाग करेगी। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक भजन संध्या में भव्य संगीत आरती होंगी। 1 नवंबर से ऑनलाइन गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की जाएगी।

Exit mobile version