Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में इमरजेंसी में डॉक्टरों को घर से लाएगा सरकारी वाहन:अग्रोहा में मुख्यमंत्री ने की घोषणा, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। उन्होंने आज यहां पहुंचकर सावित्री जिंदल खेल परिसर और सीता राम जिंदल गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया। अग्रोहा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि अब इमरजेंसी होने पर डॉक्टर को घर से अस्पताल बुलाने के लिए हरियाणा सरकार वाहन मुहैया करवाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इमरजेंसी में डॉक्टर को खुद अपने वाहन से अस्पताल तक आना पड़ता था उसकी सुरक्षा को लेकर परिवार के लोग चिंतित रहते थे मगर अब सरकार एक विशेष वाहन डॉक्टरों को मुहैया करवाएगी जो डॉक्टर को घर से लेकर अस्पताल लेकर और छोड़कर आएगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अग्रोहा मेडिकल में कैंसर अस्पताल की मांग मानते हुए कहा कि जब भी कॉलेज कागजात पूरे कर दे देगा इसकी मंजूरी दे दी जाएगी। इसके अलावा जो भी मांगे हैं उन पर विचार किया जाएगा और नियमों के अनुसार उनको पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के लिए 31 लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व सांसद डीपी वत्स, विधायक सावित्री जिंदल और रणधीर पनिहार के अलावा प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अग्रोहा में कहा कि मेरा सौभाग्य है कि महाराजा अग्रेसन मेडिकल कॉलेज में आने का मुझे अवसर मिला। आज यहां दो बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन हुआ है। एक स्पोट्स कॉप्लेक्टस और दूसरा गर्ल्स हॉस्टल का। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज सर्विस देने में नंबर एक है। यहां जो भी मरीज आता है उसकी सेवा की जाती है। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से मरीजों से अच्छे व्यवहार करने की सलाह दी। सैनी ने कहा कि मरीज से अच्छे से बात करने से ही उसकी आधी बीमारी ठीक हो जाती है।

Exit mobile version