Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सरकारी स्कूलों में बेहतर ढांचागत सुविधा और एजुकेशनल वस्तुओं की खरीद के लिए मान सरकार ने 45.46 करोड़ रुपए की ग्रांट की जारी

पंजाब के सरकारी स्कूलों में बेहतर ढांचागत सुविधा और एजुकेशनल वस्तुओं की खरीद के लिए मान सरकार ने 45.46 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की है। इससे पुरानी व खराब वस्तुओं को हटाकर नई वस्तुएं खरीदी जाएंगी।

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया गया कि यह धनराशि प्रदेश के सरकारी एलीमेंट्री (प्राइमरी और मिडिल) और हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इससे स्कूलों में खराब सामान की जगह नई सामान की खरीद की जाएगी। इसके अलावा खेलों का समान, लैब उपकरण और आवश्यक टीचिंग सहायक सामग्री की खरीदी जा जा सकती है। इस राशि का इस्तेमाल बुनियादी ढांचा में किया जाएगा, जिनमें क्लास रूम, लाइब्रेरी, लैब समेत अन्य शामिल है। हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि हर स्कूल द्वारा स्कीम के अधीन प्राप्त राशि में से 10 प्रतिशत राशि स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत की जाने वाली गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को असल मायने में शिक्षा के केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार वचनबद्ध है।

Exit mobile version