Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में सरकारी ऑनलाइन सेवाएं दो दिन रहेगी बंद:सरल पोर्टल समेत 1000 से ज्यादा कार्य प्रभावित; 2 दिन डाटा सेंटर अपग्रेडेशन वर्क चलेगा

हरियाणा में नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए डाटा सेंटर अपग्रेडेशन का कार्य शुरू हो गया है। इस कारण 25 और 26 जनवरी को राज्य की एक हजार से अधिक ऑनलाइन सेवाएं और योजनाएं बंद रहेंगी। यह बंदी बीती रात 12:01 बजे से बंद कर दी गई। रविवार रात 11:59 बजे तक कोई भी ऑनलाइन कार्य नहीं हाे सकेगा।

जानकारी के अनुसार सरल पोर्टल की 773 सेवाएं, कौशल हरियाणा, परिवार पहचान पत्र पोर्टल, श्रम विभाग की कल्याणकारी सेवाएं, हर घर गृहिणी पोर्टल, चिरायु योजना और राशन कार्ड पोर्टल समेत सभी सरकारी वेबसाइट दो दिन के लिए बंद रहेंगी। परिवहन विभाग की ई-टिकटिंग सेवा भी प्रभावित होगी, जिसके कारण बसों में पुराने तरीके से मैनुअल टिकट जारी किए जाएंगे। हैप्पी कार्ड धारक इन दो दिनों में मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं ले पाएंगे।

हिसार के सीएससी जिला प्रबंधक विकास वर्मा के अनुसार, यह अपग्रेडेशन नागरिकों को बेहतर, तेज और सुरक्षित ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। दो दिन के बाद सभी पोर्टल सामान्य रूप से कार्य करना शुरू कर देंगे।

Exit mobile version