Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आगजनी की घटनाओं से पशुधन और फसल नुकसान पर सरकार गंभीर, हरियाणा सरकार जल्द जारी करेगी मुआवज़ा, सीएम ने दिए आदेश

प्रदेश में हाल ही में हुई आगजनी की घटनाओं के चलते फसलों और पशुधन को हुए नुकसान को सरकार ने गंभीरता से लिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिन किसानों को आगजनी के कारण जान-माल का नुकसान हुआ है, उन्हें जल्दी मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही क्षतिपूर्ति पोर्टल भी खोल दिया गया है, जिस पर पीड़ित किसान आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को सिविल सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में आदेश जारी किए। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में निर्णय ले रही है। हमारी सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है।

गौरतलब है कि हरियाणा में बढ़ते तापमान के साथ ही खेतों में आगजनी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। छह जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कुरुक्षेत्र व कैथल में आगजनी की 48 से ज्यादा छोटी-बड़ी घटनाएं हुईं हैं। सिरसा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां 250 से ज्यादा एकड़ में फसलें जलने का अनुमान है। इसी को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। इसके अलावा अगले चार से पांच माह में सभी जिलों के DC को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।

Exit mobile version