Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गोपी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:झाड़ियों के पास दबा मिला शव

रोहतक में गांधरा रोड के पास झाड़ियों में इस्माइला निवासी गोपी का शव दबा मिला था, इस मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को काबू किया है। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

डीएसपी सांपला रजनीश कुमार ने बताया कि 3 जुलाई को इस्माइला निवासी अजय की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि अजय का भाई गोपी 2 जुलाई रात करीब ढाई बजे से लापता था। जांच सामने आया कि इस्माइला निवासी युवकों ने गोपी की हत्या कर शव को गांधरा रोड झाड़ियों के पास दबाया हुआ है। मामले में हत्या का केस दर्ज कर शव को बरामद किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

डीएसपी रजनीश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी संदीप निवासी इस्माइला को गिरफ्तार किया। वहीं, मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है और चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द चौथे आरोपी को काबू कर लेगी

डीएसपी रजनीश कुमार ने बताया कि 2 जुलाई की रात गोपी को नीरज, विकास और संदीप गांव में रागनी का प्रोग्राम देखने के लिए गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। इस दौरान सभी ने शराब का सेवन किया। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई और संदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोपी की हत्या कर दी। साथ ही शव को झाड़ियों के पास दबा दिया। इस मामले में एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

Exit mobile version