महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला को गूगल मैप फॉलो करना महंगा पड़ गया। रूट को फॉलो करने हुए महिला की कार खाई में गिर गई। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने जब महिला को देखा, तो उसे बाहर निकाला।
महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उसकी कार को भी बाहर निकाल लिया गया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हैं। इसमें महिला की कार को क्रेन की मदद से निकालते हुए देखा जा सकता है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को बेलापुर से उल्वे जाना था। वह अपनी कार लेकर घर से निकली। उसे बेलापुर में ‘बे ब्रिज’ से होकर जाना था, लेकिन गूगल मैप ने उसे पुल के नीचे ध्रुवतारा जेट्टी की ओर जाने वाले रास्ता दिखाया। महिला को रास्ते का अंदाजा नहीं था, इसलिए उसने गूगल मैप का रूट फॉलो करना शुरू कर दिया।
इसके कुछ ही देर बाद महिला की कार खाई में जा गिरी। वहां मौजूद समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने महिला को पानी में तैरते हुए देखा और उसे तुरंत बाहर निकाला। महिला की कार को भी खाई से बाहर निकाल लिया गया है।
गूगल मैप को फॉलो करते हुए दुर्घटना का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल बरेली से बदायूं जा रही एक कार गूगल मैप की वजह से 50 फीट नीचे बह रही नदी में गिरकर बह गई थी। इस हादसे में 3 मौत हो गई थी। वहीं हैदराबाद से केर पहुंचा एक ग्रुप भी गूगल मैप के कारण उफनती नदी में जा गिरा था।
