हरियाणा की रेसलर और जुलाना से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। विनेश जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह पहली बार मां बनेंगी। इसकी जानकारी विनेश ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। इसमें वह पति सोमवीर राठी के साथ नजर आ रही हैं।

विनेश ने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- ऑवर लव स्टोरी कंटिन्यू विद न्यू चैप्टर(एक नए अध्याय के साथ हमारी प्रेम कहानी जारी है)। इसके साथ में नन्हे बेबी के फुट प्रिंट और लव का सिंबल शेयर है।

विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके घर में खुशियां आने वाली हैं। उनकी बहू विनेश फोगाट 3 माह की प्रेग्नेंट हैं। साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने भी उन्हें बधाई दी है।

बता दें कि विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी भी पहलवान हैं और एयरपोर्ट पर उन्होंने विनेश को प्रपोज किया था। 7 साल पहले उनकी शादी हुई थी। विनेश ने शादी में 8 फेरे लिए थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!