दिल्ली से बठिंडा के बीच रेलवे 14 अगस्त से नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने जा रहा है। कोरोना काल से पहले दिल्ली से बठिंडा फिरोजपुर के बीच चलने वाली 54641 एवं 54642 डाउन पैसेंजर गाड़ी का नाम एवं नंबर बदलकर अब दिल्ली से बठिंडा के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20409 अप एवं 20410 डाउन चलाई जाएगी। एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी भी जारी कर दी है।

दिल्ली से सुबह 8 बजे चलकर यह ट्रेन सीधा रोहतक 9 बजकर11 मिनट पर, जींद में 9 बजकर 57 मिनट पर व जाखल में 10:0 बजकर 55 पर पहुंचेगी। जिसके बाद यह ट्रेन दोपहर साढ़े 12 पर बठिंडा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बठिंडा से शाम को 3 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। जो जाखल में शाम 5 बजकर 03 पर पहुंचेगी। यहां से जींद 5 बजकर 56 मिनट, रोहतक 6.40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद रात 8.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रेलवे की ओर से दिल्ली से बठिंडा के बीच चलाई गई इस सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अन्य किसी भी स्टेशन पर नहीं किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!