रोहतक से खाटू श्याम के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। बाबा खाटू श्याम के भक्तों की मांग को देखते हुए रोडवेज ने यह फैसला लिया है। अब हर रोज रोहतक बस स्टैंड से रोडवेज बस खाटू श्याम के लिए जाएगी।
स्पेशल बस सेवा की शुरुआज आज शनिवार से होने जा रही है, जिसे रोडवेज के महाप्रबंधक विकास नरवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां हो चुकी हैं। वहीं बस सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी का माहौल है।
स्पेशल बस सेवा प्रतिदिन दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर रोहतक बस स्टैंड से रवाना होगी। रात को खाटू श्याम रुकेगी। अगली सुबह 7 बजे खाटू श्याम से वापस रोहतक के लिए रवाना होगी। यही शेड्यूल प्रतिदिन रहेगा, ताकि यात्री इसी शेड्यूल के अनुसार अपनी व्यवस्था कर पाएं।
रोहतक में अब 52 सीटर की बजाय 59 सीटर बसें हैं। 3 बसें रोहतक पहुंच चुकी हैं, जिन्हें लंबे रूट पर चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन बसों को बनाया गया है। रोहतक को कुल 10 बस मिलनी हैं, जिनमें से 7 नई बस अभी आनी बकाया हैं।

