Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेलवे ने शुरु की समर स्पेशल ट्रेन

खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रेवाड़ी-रींगस के बीच समर स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन 1 से 30 जून के बीच नारनौल होकर चलेगी। दरअसल, छुट्टियों के दिनों में रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली और अन्य जगहों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेवाड़ी होकर खाटू श्याम जाते हैं। ऐसे में रेलवे ने एक और अतिरिक्त ट्रेन शुरू की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस समर स्पेशल ट्रेन 1, 2, 8, 9, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 29, 30 जून को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी समर स्पेशल ट्रेन 1, 2, 8, 9, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 29, 30 जून को (12 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। ये ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

Exit mobile version