हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा खाटू श्यामजी धाम दर्शन के लिए यात्रियों की भारी मांग एवं श्रद्धा को मध्य नज़र झज्जर डिपो द्वारा साधारण बस सेवा प्रतिदिन 315, रूपए किराया जारी कर रोहतक से झझर, रेवाड़ी, नारनौल ,नीम का थाना,पाटण,खन्डेला, पलसाणा होते हुए खाटू श्यामजी के लिए आज 19 जुलाई 2023 को सुबह 7.40 बजे स्टेशन इंचार्ज रोहतक डिपो धर्मवीर सिंह निरीक्षक, स्टेशन इंचार्ज झज्जर डिपो जगबीर सिंह निरीक्षक द्वारा हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कार्यालय सचिव जयकुॅवार दहिया, राज्य सचिव महिपाल, रणबीर दहिया, प्रदीप हुड्डा, राजीव, जयबीर फौजी एवं पूर्ण डिपो कमेटी की उपस्थिति में रवाना की गई। इस दौरान खाटू श्यामजी दर्शन के इच्छुक यात्रियों में बड़ी खुशी का माहौल नजर आया। यह बस प्रत्येक दिन खाटू श्यामजी से 5.30, बजे रोहतक के लिए रवाना होगी।
रोहतक डिपो से पहले भी बालाजी ,हरिद्वार, देहरादून, वैष्णो देवी, डेरा ब्यास, अमृतसर ,वृंदावन, अजमेर शरीफ, जयपुर, खाटू श्याम जी, सालासर, बालाजी, रामनगर, हल्द्वानी, के लिए अनेकों बस सुविधा पहले से जारी है।हिंदू धर्म की परंपरागत सुविधा अनुसार यात्रियों को पहले से पूर्ण रूप से रोडवेज कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित एवं सुविधा जनक यात्रा दी जा रही है। हरियाणा राज्य परिवहन के बेड़े में सरकार अगर नई बसों को और बढ़ावा देती है तो पहले लम्बे समय से बंद पड़े अनेकों तीर्थ स्थानों पर बसे आरंभ की जा सकती है, इसमें मुख्य रूप से मुथरा,आगरा, ग्वालियर लखनऊ, करणपुर, बीकानेर, अनूपगढ़,गंगानगर,फिरोजपुर, पंचकौशी ,अबोहर ,बठिंडा, पीलीभीत ,डलहौजी ,शिमला, अनेकों बंद पड़े परमिट जारी कर बसें चलाई जा सकती हैं और जनता को तीर्थयात्री के रूप में सुविधा दी जा सकती हैं।
हरियाणा राज्य परिवहन का सांझा मोर्चा के द्वारा लंबे समय से सरकार की घोषणा अनुसार प्रत्येक वर्ष जनता की सेवा को देखते हुए बस बेड़े में 1000 बसों को बढ़ाने का जो निर्णय लिया था उसकी मांग की जा रही है कि अपना वायदा पूरा करें, परंतु हरियाणा सरकार इस पर गौर ना करते हुए प्राइवेट एवं किलोमीटर स्कीम की बसों को बढ़ावा देने में ज्यादा खुश नजर आ रही है और परिवहन विभाग को निजीकरण की ओर धकेलते हुए प्राइवेट ऑपरेटरों को अधिक लाभ पहुंचाकर रोडवेज के बेड़े को प्रत्येक वर्ष सिकुड़ने का काम किया जा रहा है इसका हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन पुरजोर विरोध करती है। परिवहन मंत्री द्वारा पिछली 23 तारीख को जो सांझा मोर्चा यूनियन के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत की थी उसमें अनेकों मांगों पर सहमति बनी थी उनके कुछ आदेश जारी किए गए हैं और अभी भी कुछ जारी नहीं किए हैं। सरकार लीपीक कर्मचारियों की हड़ताल को बातचीत के माध्यम से आदेश जारी करने की वजआय आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है, हड़ताल निपटाने के प्रति गंभीर नहीं हैं। समय रहते सरकार नहीं चेती तो रोडवेज का कर्मचारी जनता को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

