Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

श्याम प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रोहतक से चलकर मदार जंक्शन तक जाएगी, 20 ट्रिप के लिए शुरू हुई

रोहतक स्टेशन से चलकर झज्जर से होते हुए रिंगस के रास्ते मदार जंक्शन तक जाएगी। खाटूश्याम श्याम के लिए हर बार की तरह इस बार भी 20 ट्रिप के लिए ट्रेन चलाई गई है।

झज्जर रेलवे स्टेशन से आज पहली ट्रेन खाटूश्याम रिंगस की ओर रवाना हुई। पहले दिन इस ट्रेन से झज्जर से कुल 10 यात्रियों ने सफर किया है। ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 2 बजकर 3 मिनट पर झज्जर पहुंचेगी जो खाटूश्याम रिंगस तक जाएगी। वहां से सुबह साढ़े 6 बजे वापस रवानगी होगी और झज्जर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजकर 19 मिनट पर पहुंचेगी।

स्टेशन मास्टर रामकिशन मीणा ने बताया कि हर साल श्याम प्रेमियों के लिए यह ट्रेन 20 ट्रिप के लिए चलाई जाती है। बाद में इसे बढ़ाया भी जा सकता है। पिछले साल यह ट्रेन नवंबर महीने तक चली थी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को समय से पता चलता तो आज यात्रियों की संख्या ज्यादा होती।

Exit mobile version