Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक से श्याम भक्तों के लिए रेलवे की खुशखबरी: कुरुक्षेत्र से फुलेरा के लिए शुरू स्पेशल रेल सेवा, जिस से रोहतक से रींगस जाने वाले श्रद्धालू भी कर पाएंगे सफर

यात्रियों की सुविधा हेतु कुरुक्षेत्र -फुलेरा-कुरुक्षेत्र एवं फुलेरा -शकूरबस्ती -फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओ का संचालन

रेलवे द्वारा देवउठनी एकादशी पर खाटूश्याम जी के श्रद्धालुओं हेतु अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु कुरुक्षेत्र -फुलेरा-कुरुक्षेत्र एवं फुलेरा -शकूरबस्ती -फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओ का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार-
  1. गाडी संख्या 09711, कुरुक्षेत्र -फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.10.25 से 02.11.25 तक (04 ट्रिप) कुरुक्षेत्र से 23:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 08:30 बजे फुलेरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09712, फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.10.25 से 03.11.25 तक (04 ट्रिप) फुलेरा से 09:50 बजे रवाना होकर 20:00 बजे फुलेरा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
    इस रेलसेवा में साधारण श्रेणी के कुल 18 डिब्बे होंगे।
  2. गाडी संख्या 09713, फुलेरा-शकूर बस्ती अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.10.25 से 02.11.25 तक (04 ट्रिप) फुलेरा से 10:40 बजे रवाना होकर 16:30 बजे शकूर बस्ती पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09714, शकूरबस्ती -फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.10.25 से 02.11.25 तक (04 ट्रिप) शकूर बस्ती से 19:00 बजे रवाना होकर रात्रि 02:30 बजे फुलेरा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गुड़गांव, एवं दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
    इस रेलसेवा में साधारण श्रेणी के कुल 14 डिब्बे होंगे।
Exit mobile version