Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक वसियों के लिए खुशखबरी,सोमवार से फिर घर घर से उठेगा कचरा

रोहतक। शहर में तीन माह के लिए घर-घर के अलावा चौक व चौराहों से कचरा उठाने के लिए पांच जोन के लिए 19 ठेकेदार मैदान में आए। कागजात की जांच पड़ताल के बाद 12 ठेकेदार दौड़ से बाहर हो गए। अब पांच जोन के लिए मात्र सात ठेकेदार मैदान में हैं, जिनके साथ नगर निगम शनिवार को रेट पर बात करेगा। ऐसे में अधिकारियों का दावा है कि सोमवार से घर-घर से कचरा उठाने का कार्य शुरू हो जाएगा। चौक व चौराहों से निगम पहले ही देर-सवेर कचरा उठा रहा है।
कचरा उठाने के लिए निगम ने शहर को दो जोन में बांटा था, जिनका टेंडर 30 जून को पूरा हो गया था। निगम ने टेंडर खत्म होने से पहले शहर को दो की जगह पांच जोन में बांटकर तीन साल के लिए हर जोन का ढाई करोड़ का टेंडर आमंत्रित किया, लेकिन कोई ठेकेदार आवेदन करने नहीं आया। 1 जुलाई को दोबारा टेंडर जारी किए गए, जो शुक्रवार शाम को खोले गए।


22 वार्ड को बांटा गया पांच जोन में, सबसे ज्यादा चार नंबर जोन में आए आवेदन
निगम की तरफ से 22 वार्ड को सफाई के हिसाब से पांच जोन में बांटा है। जोन नंबर नंबर एक में तीन में से एक, जोन नंबर दो में दो में से एक, जोन नंबर तीन में चार में तीन, जोन नंबर चार में पांच में चार व जोन नंबर पांच में चार में दो ठेकेदार शर्त पूरी नहीं कर सके। अब पांच जोन में सात ठेकेदार बचे हैं। जोन नंबर दो, तीन व चार में मात्र एक-एक ठेकेदार है, जबकि जोन 1 व चार में दो-दो ठेकेदार रह गए हैं। अब शनिवार को निगम की टीम बचे ठेकेदारों से रेट को लेकर बातचीत करेगी।

शहर में सफाई को लेकर पांच जोन बनाए गए हैं, जिनमें कचरा उठाने के लिए 19 ठेकेदार आए। उनमें से 12 ठेकेदार टेंडर की शर्तों को पूरा नहीं कर सके। बचे सात ठेकेदारों से शनिवार को रेट को लेकर बातचीत होगी। सोमवार से पांचों जोन में ठेकेदार काम करना शुरू कर देंगे। तब तक निगम लगातार कचरा उठवा रहा है।

 डॉ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम

Exit mobile version