Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी :पानीपत-जींद रूट दो स्पेशल ट्रेनों की सौगात

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना की वजह से बंद की गई ट्रेनों को अब चलाया जा रहा है। पानीपत-जींद रूट पर अब दो स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। इससे पहले एक ही ट्रेन चलती थी। जिसका समय सुबह 11:31 मिनट पर था। इससे लोगों को कुछ खास फायदा नहीं हो रहा। जिसके बाद उत्तर रेलवे बोर्ड ने एक ट्रेन की संख्या बढ़ाई है। यह ट्रेन भी स्पेशल ट्रेन होगी। अभी पैसेंजर ट्रेन चलने में समय लग सकता है। पिछले दो साल से पैसेंजर ट्रेनें बंद है। एक्सप्रेस ट्रेनों को ही चलाया जा रहा है।

जींद से पानीपत के लिए दिनभर में छह पैसेंजर ट्रेन चलती थी। इसके अलावा यहां से मालगाड़ी भी गुजरती रहती हैं। अब रक्षाबंधन पर्व के चलते रेलवे ने ट्रेनों की समय में बदलाव किया है। अब सुबह 6:08 मिनट पर पहली ट्रेन जींद के लिए निकलेगी। इससे थर्मल, जींद ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। हालांकि यह ट्रेन जींद एक्सप्रेस के नाम से चलाई गई है। जो पानीपत से चलकर जींद वाया होते हुए रोहतक जाएगी। जिसके बाद वापसी चक्कर रोहतक से पानीपत का होगा।

समय – सरणी:

पानीपत से:

पहली ट्रेन सुबह 6:08 मिनट पर, जींद 8:25 मिनट पर पहुंच जाएगी।

दूसरी ट्रेन सुबह 11:31 मिनट पर, जींद 1:50 मिनट पर पहुंच जाएगी।

जींद सिटी से:

पहली ट्रेन सुबह 4:42 मिनट पर, पानीपत 6:45 मिनट पर पहुंच जाएगी।

दूसरी ट्रेन शाम 4:12 मिनट पर, पानीपत 6:10 मिनट पर पहुंच जाएगी।

पानीपत-जींद रूट पर छह ट्रेनें चलती थी। जो सभी ट्रेन पैसेंजर थी। कोरोना काल के दो साल से ट्रेनों का परिचालन बंद है। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को ही एक्सप्रेस बनाकर चला रहे है। अब उम्मीद है कि हालात सामान्य हो चुके है। अब अगले माह तक उम्मीद है कि सभी ट्रेनें चल जाएगी।

पानीपत-जींद रूट पर छह ट्रेनें चलती थी। जो सभी ट्रेन पैसेंजर थी। कोरोना काल के दो साल से ट्रेनों का परिचालन बंद है। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को ही एक्सप्रेस बनाकर चला रहे है। अब उम्मीद है कि हालात सामान्य हो चुके है। अब अगले माह तक उम्मीद है कि सभी ट्रेनें चल जाएगी।

Exit mobile version