Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अदिति ने ओलंपिक में हारकर भी रच डाला इतिहास, विश्व में 200वें स्थान से सीधा चौथे स्थान पर पहुंची – राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सचिन तेंदुलकर सहित कई हस्तियों ने ट्वीट कर की ख़ुशी ज़ाहिर

भारत की स्टार और युवा गोल्फर अदिति अशोक अपने पहले ओलंपिक पदक से एक स्थान से चूक गईं। लकिन फिर भी गौरवान्वित होने की बात यह है कि वर्ल्ड रैंकिंग में 200वें नंबर की इस खिलाड़ी ने अपने दूसरे ही ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल कर लिए है। 23 वर्षीय अदिति ने चार दिन तक चले चार राउंड के खेल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नेली कोरडा को कड़ी टक्कर दी। तीन दिनों तक वह कई बार दूसरे और तीसरे स्थान पर भी आई। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि अदिति भारत को गोल्फ में ओलंपिक इतिहास का पहला मेडल दिला देंगी लेकिन आज आखिरी दिन वह बहुत करीब से अपने प्रतिद्वंदी से पिछड़ गईं। अदिति ने अपने ही दूसरे ही ओलंपिक में यह उपलब्धि हासिल कर ली, जो आज से पहले ओलंपिक में कोई भी भारतीय महिला गोल्फर हासिल नहीं कर पाई थी। अदिति ओलंपिक खेलों में चौथा स्थान हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर हैं। यही कारण है कि अदिति के प्रदर्शन की  हर तरफ चर्चा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति तक, हर कोई उनकी सराहना कर रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर बताया ऐतिहासिक परफॉरमेंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

Exit mobile version