Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहेरा मौका,5 अक्टूबर से करें आवेदन; HTET पास कर पाएंगे अप्लाई

हरियाणा के युवाओं को 7 साल बाद सरकारी टीचर बनने का मौका मिल रहा है। ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) की 7471 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए लोग 5 से 26 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। 28 अक्टूबर तक फीस जमा कर पाएंगे।

आवेदन के बाद होगी परीक्षा

आवेदन के बाद स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। 95 अंकों का एग्जाम होगा। 5 अंक सामाजिक और आर्थिक आधार पर तय होंगे। आयोग का यह प्रयास रहेगा कि भर्ती को 2023 के पहले 2 माह में पूरा कर लिया जाए।

2015 में HTET पास के लिए भर्ती अहम

7 साल बाद होने वाली यह भर्ती 2015 में HTET पास युवाओं के लिए अहम मानी जा रही है। इसकी वजह यह है कि हरियाणा में HTET की वैधता ही 7 साल तक है। यदि यह भर्ती दिसंबर के बाद निकलती तो उनके प्रमाण पत्र रद्द हो जाते।

HTET पास ही कर पाएंगे आवेदन

अच्छी बात यह है कि HTET पास युवा ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे, लेकिन इसमें दूसरे राज्यों के लोग आवेदन नहीं कर पाएंगे। यह सिर्फ हरियाणावासियों के लिए है।

किस विषय में कितने पद

अंग्रेजी विषय के लिए 1751, होम साइंस 73, म्यूजिक 10, फिजिकल एजुकेशन 821, आर्ट्स 1443, संस्कृत 714, साइंस 1297 और उर्दू के 21 पद तय किए गए हैं। मेवात कैडर के लिए अलग से भर्ती निकाली गई है।

Exit mobile version