Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोना ₹2,696 और चांदी ₹4,665 सस्ती! 6 दिन में सोने के ₹10 हजार, चांदी के ₹21 हजार घटे—खरीदारी का मौका?

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आज 18 नवंबर को सोना 2,696 रुपए गिरकर 1.32 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत में 4,665 रुपए की गिरावट आई और एक किलो चांदी 1.65 लाख रुपए पर पहुंच गई।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोने-चांदी के दाम लगातार छठे कारोबारी दिन गिर रहे हैं। पिछले 6 दिनों में सोना करीब 10 हजार रुपए और चांदी करीब 21 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है।

10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.86 लाख रुपए प्रति किलो थी। अब दोनों धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

डॉलर मजबूत होने और मुनाफावसूली से गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर मजबूत होने और ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद बड़े निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

जब डॉलर मजबूत होता है तो अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इससे मांग प्रभावित होती है। वहीं, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशक मुनाफा निकालने के लिए बिकवाली करते हैं, जिससे कीमतें नीचे आती हैं।

चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 2.15 लाख रुपए नीचे

इस साल चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। इसके बाद 29 जनवरी को यह बढ़कर 3.80 लाख रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी।

अब ऑल टाइम हाई से चांदी करीब 2.15 लाख रुपए नीचे आ चुकी है।

सोना भी रिकॉर्ड स्तर से करीब 44 हजार रुपए सस्ता

31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी। 29 जनवरी को यह बढ़कर 1.76 लाख रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

अब सोने की कीमत करीब 1.32 लाख रुपए है, यानी रिकॉर्ड स्तर से लगभग 44 हजार रुपए की गिरावट आ चुकी है।

सोना सस्ता होने के 3 प्रमुख कारण

चांदी की कीमत गिरने के कारण

चांदी का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और औद्योगिक उत्पादन में भी होता है। औद्योगिक मांग में कमजोरी, सप्लाई में बदलाव और सोने की कीमतों में गिरावट का असर चांदी पर भी पड़ता है।

एक्सपर्ट बोले- किश्तों में खरीदारी करें

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, सोने और चांदी में खरीदारी एक साथ करने के बजाय किश्तों में करनी चाहिए। कुछ खरीदारी अभी की जा सकती है और बाकी 15-20 दिन के अंतराल पर की जा सकती है।

निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से एक साल तक का नजरिया रखना बेहतर हो सकता है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

सोने-चांदी की कीमतों में जारी गिरावट के बीच खरीदारों को राहत मिली है, हालांकि बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Exit mobile version