Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Gohana News :सरपंच पद के उम्मीदवार की गोली मारकर हत्या , प्रचार कर घर लौट रहे थे पिता-पुत्र

गोहाना कस्बे के गांव छिछड़ाना में देर रात हमलावरों ने सरपंच पद के उम्मीदवार दलबीर व उनके बेटे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर के अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दलबीर को मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

बताया जा रहा है कि गांव छिछड़ाना निवासी दलबीर गांव से सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे थे। वह वीरवार रात बेटे राहुल के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव में अपने पक्ष में प्रचार करने गए थे। जब वह प्रचार करने के बाद अपने घर लौट रहे थे तो घर के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने पिता-पुत्र पर गोलियां चला दी। गोलियां लगने से दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव छिडड़ाना में इस बार चार प्रत्याशी दलबीर, प्रवीन, रविंद्र व राजेश मैदान में थे। इनमें से तीन जहां सामान्य वर्ग है वहीं दलबीर पिछड़े वर्ग से थे। 

वहीं पुलिस ने मौके से आठ खोल व चार कारतूस बरामद किए हैं। दलबीर को चार से पांच गोली मारी गई हैं। वहीं उनके बेटे राहुल को भी एक या दो गोली लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Exit mobile version