गोहाना के बरोदा गांव में गैस सप्लाई करने आई कैंटर की चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम वंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहरामल मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गाड़ी को कब्जे में लेने के बाद मामले की जांच में जुट गई।
Gohana News :गैस सप्लाई करने आई कैंटर की चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम वंश की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

