Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से कूदने वाली युवती की मौत, मल्टीपल फ्रैक्चर की वजह से गई जान

दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के 40 फुट ऊंचे प्लेटफॉर्म से बृहस्पतिवार की सुबह छलांग लगाने वाली पंजाब की महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उक्त जानकारी दी। अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब साढ़े सात बजे जब यात्रियों ने इस महिला को प्लेटफार्म नंबर दो के किनारे पर खड़ा देखा तब उन्होंने सीआईएसएफ को सूचित किया और सीआईएसएफ के जवान वहां पहुंचे और वे महिला को यह घातक कदम नहीं उठाने के लिए मनाने लगे लेकिन उसी समय वह युवती नीचे कूद गई और नीचे मौजूद सीआईएसएफ एवं अन्य ने कंबल फैलाकर उसे बचा लिया। CISF ने वीडियो ट्वीट कर जानकारी दी कि लड़की की जान बच गई है लेकिन ऊंचाई से गिरने की गंभीरता के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी.”

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बाद में बताया, “उसने आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन सीआईएसएफ के कर्मियों और अन्य ने उसे बचा लिया। उसे गंभीर अवस्था में पास के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि 20-22 साल की यह युवती पंजाब की है और अपुष्ट खबरों के मुताबिक वह वह न तो बोल सकती है और न ही सुन सकती है।

युवती ने ऐसा क्यों किया। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवती बुधवार रात  ही होशियारपुर से दिल्ली के लिए निकली थी। कश्मीरी गेट पहुंचने पर गुरुवार सुबह वह मेट्रो में सवार होकर अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पहुंची और प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास से नीचे छलांग लगा दी। करीब 24 साल की युवती के पास से मिले कागजात और मोबाइल की मदद से दिल्ली में रहने वाले उसके एक जानकार को कॉल की गई। उसे वहां बुलाया गया।

युवती के जानकार ने बताया कि वह एक साल पहले तक गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करती थी। बाद में नौकरी छोड़कर वापस पंजाब लौट गई। अभी वह फ्लिपकार्ट में नौकरी कर रही थी, लेकिन बताया जा रहा है कि उसे नौकरी से निकाल दिया था और वह तनाव में थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती मूक-बधिर है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद बरामद नहीं हुआ है। युवती का परिवार पंजाब के होशियारपुर में रहता है। उनको खबर दे दी गई है। परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया है।परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है। छोटी ही ठीक है बाकी सारा परिवार मूक-बधिर है।

Exit mobile version