Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में रेप कर युवती की हत्या:झज्जर से किडनैप किया, रोहतक रेल लाइनों पर फेंकी लाश, 500 मीटर तक बिखरे टुकड़े

झज्जर में युवती से रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके शव को रोहतक में रेलवे के ट्रैक पर फेंक दिया। ट्रेन से कटने के कारण युवती के शव के टुकड़े करीब 500 मीटर तक बिखरे हुए मिले हैं। गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगा है। जिनके खिलाफ जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार झज्जर जिले के एक गांव निवासी की 19 वर्षीय युवती मंगलवार को घर से निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी।

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही दो युवकों ने युवती का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर शव को रोहतक के सिंहपुरा के समीप पटरियों पर फेंक दिया।

जीआरपी पुलिस के एसआई बलवान सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर जाकर देखा तो युवती के शव के टुकड़े बिखरे हुए थे। पास में एक पिट्ठू बैग मिला। उसमें मिले दस्तावेजों के आधार पर युवती की पहचान हो पाई।

इसके बाद परिजनों से संपर्क करके उन्हें बुलाया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। FIR दर्ज करके मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version