Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में तीसरी मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत:पास में ही मां बर्तन धो रही थी; पिता बोले- मन्नतों से हुई थी

पानीपत में शनिवार को तीसरी मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भिजवा दिया है। बच्ची के पिता ने बताया कि बड़ी मन्नतों के बाद बच्ची पैदा हुई थी।

मृतक बच्ची के पिता पुनीत ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के काठीधारा गांव के रहने वाला है। 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपनी कुलदेवी माता के पास गए थे। जहां उन्होंने अपनी पहली संतान बेटी होने की प्रार्थना की थी। इस मन्नत से शादी के करीब 1 साल बाद ही उनकी पहली बेटी पुदिमा हुई थी। जिसे उन्होनें सेलिब्रेट भी किया था। वह काफी समय से पानीपत के डाडोला रोड पर किराए के क्वार्टर में रह रहे हैं।

पुनीत ने बताया कि शनिवार को बेटी की मां बर्तन धोने के लिए क्वार्टर की तीसरी मंजिल की छत पर गई थी। वह अक्सर छत पर ही बर्तन साफ करती थी। बेटी भी मां के पीछे-पीछे चली गई। छत पर अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्ची छत से नीचे गली में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 

Exit mobile version