Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

यमुनानगर में युवती सुसाइड, कॉलेज की कहकर घर से निकली: लोग बोले-फोन पर झगड़ने के बाद लगा दी छलांग

यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर गुरुवार को 19 वर्षीय युवती ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। चार घंटे की तलाश के बाद देर रात युवती का शव बैराज से लगभग आधा किलोमीटर दूर नहर में लगी जाली में फंसा हुआ मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जगाधरी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जहां आज शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

मौके पर मिले आधार के अनुसार, मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की रहने वाली शिवानी के नाम से हुई है। युवती गुरुवार सुबह अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंची। इसके बजाय, वह करीब 11 बजे हथिनीकुंड बैराज पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह दो से तीन घंटे देर तक बैराज के किनारे टहलती रही और फोन पर किसी से बात करते हुए झगड़ रही थी। इसके बाद, उसने अपना बैग नहर के किनारे छोड़ा और पश्चिमी यमुना नहर की सीढ़ियों पर खड़ी हो गई।

वहां मौजूद लोगों और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी। देखते ही देखते उसने नहर की तरफ पीठ कर पानी में छलांग लगा दी। कुछ युवकों ने रस्सी के सहारे उसे बचाने का प्रयास किया, परंतु तेज बहाव के कारण वह असफल रहे।

Exit mobile version