रोहतक में महिलाओँ के लापता होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ऐसे ही 2 मामले फिर से सामने आये है। एक युवती अपने नाना के घर आई हुई थी। जहां से वह गायब हो गई। वहीं एक महिला अपने मायके जाने की कहकर घर से निकली तो अभी तक लौटी नहीं है । दोनों परिवारों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

सोनीपत के निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी रोहतक के एक गांव में हो रखी है। उसको दो बच्चे (बड़ा लड़का व छोटी लड़की) हैं। उसके ससुर की मौत हो गई थी। जिसके कारण वे अपने ससुराल रोहतक में आए। उनके साथ उनकी पत्नी व बेटी भी आए। जहां पर दिनभर महमानों का आवागमन लगा रहा। पीड़ित ने बताया कि जब शाम को करीब 4 बजे वापस जाने लगे तो उनकी बेटी नहीं मिली। उनकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर युवती को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। जिसकी उम्र करीब 18 वर्ष 2 महीने हैं। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में रोहतक के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 42 वर्षीय पत्नी 25 मार्च को मायके का कहकर घर से निकली थी। इसके बाद जब महिला के मायके में संपर्क किया गया तो पता चला कि वहां पर वह नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि अपने रिश्तेदारों में पता किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं मिला। महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला की तलाश की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!