Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के सिरसा में घग्गर का मुख्य बांध टूटा:पंचकूला में जलस्तर बढ़ा; मौसम खराबी से चंडीगढ़ से CM का हेलिकॉप्टर नहीं उड़ सका

हरियाणा में मौसम की खराबी के चलते CM मनोहर लाल खट्‌टर का हेलिकॉप्टर चंडीगढ़ से नहीं उड़ सका। उन्हें बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए करनाल, फतेहाबाद और सिरसा आना है। इसके बाद वे चंडीगढ़ से रोड के जरिए ही हिसार के लिए रवाना हुए। हालांकि अचानक वे कैथल पहुंच गए। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। इसी दौरान उनका हेलिकॉप्टर कैथल पहुंच गया है। यहां से फिर वे हेलिकॉप्टर के जरिए हिसार रवाना हुए।

वहीं मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 16 शहरों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी हुआ है। इनमें बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री , राडौर, पानीपत, निलोखेरी, थानेसर, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराडा , जगाधरी , छछरौली, नारायणगढ़ और पंचकूला शमिल हैं। इ्स दौरान 40 से 60 किलोमीटर स्पीड से हवाएं भी चलेंगी।

वहीं सिरसा में मल्लेवाला के पास घग्गर नदी का मुख्य बांध टूट गया है। बांध टूटने की खबर मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने गांव की मेन रोड पर मिट्‌टी डालकर बांध बनाना शुरू कर दिया है। यहां से दूसरे गांवों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा है।

पंचकूला में लगातार बारिश से घग्गर का जलस्तर बढ़ गया है।

दूसरी तरफ फतेहाबाद में बाढ़ से अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। रात में शहर के पास पानी आधा फुट तक फिर से बढ़ गया है। हालांकि पिछले गांवों में जहां से पानी आया था, वहां पानी कुछ कम हुआ है। लेकिन शहर के साथ लगते बाई पास के साथ और गांवों में 6 इंच तक पानी चढ़ा हुआ है। चोरों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

सिरसा में रंगोई नाले के कारण प्रशासन 2 बांध बना रहा है। पानी नेशनल हाईवे 9 पर पहुंचने के कारण सिरसा के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हालात का जायजा लेने के लिए किसानों के बीच पहुंचे। जिस पर किसानों ने उनके खिलाफ नारेबाजी कर दी। किसी भी नेता को बोलने का अवसर नहीं दिया गया। किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध होता देखकर राजनेता चुपचाप वापस लौट आए।

सीएम मनोहर लाल खट्‌टर आज का दौरा करेंगे। यहां वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात का जायजा लेंगे।

वहीं पिछले 24 घंटों में हरियाणा में सबसे ज्यादा बारिश 71.5 एमएम पंचकूला में दर्ज की गई है। यहां घग्गर का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।

Exit mobile version