हरियाणा में बारिश के बाद 7 जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। कैथल में घग्गर का पानी डेंजर लेवल को पार कर गया है। घग्गर में पानी का लेवल 28.3 फुट पर पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से 5 फुट ऊपर है। इससे 35 गांवों में बाढ़ का खतरा हो गया है। करनाल, पानीपत और सोनीपत में यमुना के ओवरफ्लो होने से पानी गांवों में घुस गया है।

वहीं गुरुग्राम में बारिश के कारण गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। जाम की शुरुआत सुबह 9 बजे से हो गई थी, जो अभी तक जारी है। बताया ये भी जा रहा है कि तेज वर्षा के दौरान दिल्ली जयपुर हाईवे हुआ जलमग्न हो चुका है, जिसके चलते खेड़की दौला से राजीव चौक तक करीब 8 किलोमीटर लगा लंबा जाम लगा हुआ है।

अंबाला में बुधवार को 4 लोगों की डेड बॉडी बरामद हुई हैं। इनमें चौड़मस्तपुर के 70 वर्षीय संपूर्ण सिंह की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों को बुजुर्ग का शव पानी में बहता मिला। सदर थाना एरिया के लोबड़ गांव में 20 साल के युवक की डेडबॉडी मिली है, जिसकी पहचान सिरसा के चौपटा गांव निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है।

चौकी नंबर-1 एरिया में युवराज पैलेस के पास पानी में 45 वर्षीय व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई। अंबाला कैंट के शालीमार बाग में डिस्पेंसरी के पास करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। इनमें से अंबाला सिटी एरिया में 3 शव बहते हुए मिले हैं।

सोनीपत में यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। पानी अब यमुना किनारे खेतों में खड़ी फसलों में पहुंचना शुरू हो गया है। सोनीपत के लिए बुधवार का दिन काफी अहम है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी आज यहां पूरी गति व क्षमता से पहुंच जाएगा।

अंबाला में बाढ़ ने रेलवे लाइनों को भी नुकसान पहुंचाया है। बारिश के कारण विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल सेक्शन पूरी तरह से प्रभावित है। रेल मार्ग पर पेड़ और मलबा गिरा हुआ है, जिसके बाद इस रूट पर 16 जुलाई तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी। उधर, अंबाला-न्यू सहारनपुर रूट पर घसीटपुर के पास रेलवे लाइन के नीचे से जमीन खिसक गई है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!