रोहतक की डीएलएफ कॉलोनी में शुक्रवार रात दो मवेशी (एक गाय और एक बैल) करंट की चपेट में आ गए। हादसा डीएलएफ कॉलोनी के पार्क के पास खड़े खंभे में करंट आने से हुआ। शुक्रवार रात बूंदाबांदी हो रही थी और मवेशी वहां से गुजर रहे थे।

इसी दौरान वे खंभे की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों मवेशी नीचे गिर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग एकत्र हो गए। उन्होंने सबसे पहले बिजली की लाइन बंद की और फिर दोनों मवेशियों को संभाला। जिसमें से बैल की मौत हो गई और घायल गाय को उपचार के लिए भेजा गया।

डीएलएफ कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि पार्क के पास लगे खंभे में करंट आ गया था। करंट लगने से यहां 2 मवेशी (एक गाय और एक बैल) नीचे पड़े थे। जिसके बाद दोनों को संभाला गया, जिसमें से बैल की मौत हो चुकी थी। जबकि गाय की सांस चल रही थी। जिसके बाद आवारा पशु मालिकों को फोन करके सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। जो गाय को ले गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!