Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पासपोर्ट बनवाना हुआ पहले से आसान,बनवाने के बदले नियम,पढ़िए पूरी ख़बर

बताया जा रहा है कि Passport के आवेदन ज्‍यादा होने के कारण से पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट यानि के PCC की मांग में भी बढ़ोतरी हो गई है। हालही में इस Unexpected बढ़ोतरी को दूर करने के लिए विदेश मंत्रालय द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके तहत 28 September 2022 से पूरे भारत में सभी Online डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में पीसीसी सेवाओं के लिए आवेदन किया जा सकेगा। जिससे पासपोर्ट बनाने वालों का कार्य आसान हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय की तरफ से एक बयान आया है जिसमें बताया गया है कि, मंत्रालय पासपोर्ट संबंधी सेवाओं को आसान बनाने और नागरिकों के अनुभव को बेहतर करने के लिए काम कर रहा है। बता दें कि पीसीसी की मांग में बढ़ोतरी हुई है।जिसके तहत अब भारत में सभी आनलाइन Post Office पासपोर्ट सेवा केंद्रों में पीसीसी सेवाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा होगी।

आपको बता दें कि भारतीय पासपोर्ट Holders को पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट यानि पीसीसी जारी किया जाता है. यदि इन लोगों को आवासीय स्थिति, नौकरी या फिर लंबे समय के लिए Visa लेना हो तो इसकी जरुरत पड़ती है। आपको बता दें कि विदेश जाने के लिए टूरिस्ट वीजा पर पीसीसी की जरूरत नहीं पड़ती है।

मंत्रालय द्वारा बताया गया है कि, इस फैसले से न केवल विदेशों में रोजगार चाहने वाले भारतीय नागरिकों को मदद मिलेगी, बल्कि अन्य पीसीसी आवश्यकताओं की मांग को भी पूरा किया जा सकेगा। जैसे कि एजुकेशन, लंबे समय के लिए वीजा।

क्या हैं जरूरी डाक्यूमेंट्स

Exit mobile version