Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में गैस लीक, आग लगने से 4 झुलसे:एजेंसी के कर्मचारी ने पेचकस से नोजल खोली, किचन में गैस जमा हुई तो माचिस जला दी

फरीदाबाद के थाना सारन इलाके में बड़ा हादसा सामने आया है। शुक्रवार की शाम को एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने से चार लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों में एक परिवार के तीन सदस्य और गैस एजेंसी का एक कर्मचारी शामिल हैं।

घटना के मुताबिक परिवार के मुखिया ने कुछ दिन पहले राज गैस एजेंसी से नया सिलेंडर लिया था। शुक्रवार शाम को गैस खत्म होने पर दूसरा सिलेंडर लगाया, लेकिन वह काम नहीं कर रहा था। इसकी शिकायत पर एजेंसी से कर्मचारी निर्मल शर्मा मौके पर पहुंचा। कर्मचारी ने सिलेंडर की जांच के दौरान गैस को बाहर निकाला और किचन में ही माचिस जला दी। इससे अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में जबका, उनका बेटा सचिन, बेटी पाया और कर्मचारी निर्मल आ गए। आसपास के लोगों ने सभी को घर से बाहर निकाला। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस ने सभी घायलों को बादशाह खान अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

कर्मचारी निर्मल का कहना है कि वह लंबे समय से इस तरह के गैस सिलेंडर की मरम्मत करता आ रहा है। उन्होंने पेचकस निकाला था लेकिन लेकिन किचन काफी छोटा था जिसके चलते एलपीजी गैस के साथ निकाला और प्रेशर किचन में ही रह गया और जब चूल्हा जलाने के लिए लाइटर जलाया तो एलपीजी गैस ने आग पकड़ ली जिसके चलते हादसा हो गया।

वहीं इस मामले में घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 पर तैनात ASI श्याम सुंदर ने बताया कि जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो पाया कि एक कर्मचारी सहित परिवार के तीन लोग झुलसे हुए थे जिन्हें वह इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे हैं।

Exit mobile version