Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में गैंगस्टर का ढोल-नगाड़ों से स्वागत, पुलिस वैन से उतरते ही हाथ हिलाया; बेटियों के नामकरण पर मिली 4 घंटे की पैरोल

सोनीपत का रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी आज 4 घंटे की कस्टडी पैरोल पर बाहर आया है। जठेड़ी गांव में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। पुलिस वैन से उतरते ही संदीप ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। ढोल-नगाड़ों से उसका स्वागत किया गया।

यहां वह अपनी जुड़वां बेटियों के जन्म के 80 दिन बाद होने वाले हवन-यज्ञ, नामकरण और अन्य रस्मों में शामिल होगा। काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा चौधरी ‘लेडी डॉन’ के नाम से मशहूर है।

अनुराधा चौधरी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि पहले 6 घंटे की कस्टडी पैरोल की अनुमति ली गई थी, लेकिन प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुसार अब 5 घंटे की पैरोल मिली है। काला जठेड़ी सुबह 11 बजे गांव पहुंचा और शाम 4 बजे तक वहां रहेगा।

अनुराधा ने बताया कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की शिफ्ट 5 घंटे की होती है। पैरोल के दौरान सुरक्षा का खर्च भी संबंधित पक्ष को ही उठाना पड़ता है। 10 घंटे की पैरोल संभव नहीं थी, क्योंकि एक घंटे बाद पुलिसकर्मियों की दूसरी शिफ्ट लगती और उसका खर्च भी देना पड़ता।

बता दें, काला जठेड़ी पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 30 से ज्यादा मामले दर्ज है। इनमें हत्या, फिरौती, रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे मामले शामिल हैं। काला जठेड़ी को 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था।

Exit mobile version