Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या को स्पेशल सेल दिल्ली ने कुतुबमीनार में मुठभेड़ के बाद पकड़ा, हत्या समेत 25 केस दर्ज

झज्जर के गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों तरफ से दो-दो राउंड फायरिंग हुई। हालांकि मुठभेड़ में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन बदमाश को स्पेशल सेल ने पकड़ लिया।गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या दिल्ली के कुतुबमीनार इलाके में किसी वारदात की प्लानिंग के लिए अपने सहयोगियों से मिलने आने वाला था। इसकी गुप्त जानकारी मिलने पर देर रात पुलिस की तरफ से ट्रैप लगाकर घेर लिया गया।

पुलिस की सख्ती के बाद गैंगस्टर ने पुलिस टीम के सामने सरेंडर कर दिया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गैंगस्टर नीरज पर हत्या के 5 मामलों समेत रंगदारी, हत्या की कोशिश व लूट के करीब 25 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

नीरज और उसके गुर्गे दहशत फैलाने के लिए यू-ट्यूब का सहारा लेते थे। पहले यह गैंगस्टर किसी वारदात को अंजाम देते और फिर उसका वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड कर देते। वारदात में नीरज को अलग-अलग हथियारों के साथ दिखाया जाता। फिलहाल गिरफ्तार किए गए नीरज से स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version