Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गंगा ,गीता और गायत्री कलियुग में मोक्ष के द्वार है – साध्वी मुक्तानंद जी सरस्वती

स्थानीय शिवम एनक्लेव के शिव पार्क में आज राम कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास साध्वी मुक्तानंद जी सरस्वती ने श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए कहा की कलियुग में गंगा जिस तरह मोक्ष दायिनी है उसी तरह गीता और गायत्री का पाठ भी मनुष्य को मोक्ष की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा की जीवन क्षण भंगुर है पता नही कब अंत समय आ जाए इसलिए व्यक्ति को जीवन में प्रभु नाम संकीर्तन, दान धर्म करते रहना चाहिए। दीन दुखी की सेवा संसार में सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने आगे बताया की दान भी केवल सुपात्र व्यक्ति को देना चाहिए तभी दान सार्थक होता है। कथा में राम विवाह का प्रसंग बहुत भाव विहल करने वाला था।


कथा में सुंदर झांकियो का भी विमोचन किया गया।
आज कथा में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शादी लाल बत्रा, मेयर मनमोहन गोयल रहे तथा विशिष्ठ अतिथि हरी ओम सेवा दल के संरक्षक मनोज बत्रा रहे।


शिवम एनक्लेव के प्रधान सीनियर एडवोकेट विनोद पाहवा ने आए हुए गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया।

इस अवसर पर प्रधान विनोद पाहवा एडवोकेट,भूषण किनरा, विशाल भाटिया, सुभाष भाटिया, अनुराग कवात्रा, रिंकू कपूर, ऋषि मल्होत्रा,विजय जैन, एडवोकेट तुषार पाहवा, पंकज जुनेजा,जय भगवान गोयल, आर पी गोयल, अशोक जैन, लवली रेवड़ी,,मन्नू पाहवा,सुभाष मनोचा, सुरेंद्र धमीजा, वेद इश्पुनियानी, हरीश कोचर, सुरेश सिंगला , विवेक अरोड़ा, मोनू चुग , दलीप गिरधर आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Exit mobile version