रोहतक पुलिस की टीम ने रोहतक से दादरी जाने वाली बस से हुये बैग चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

     पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गांव महराणा निवासी सतीश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 18.02.2026 को सतीश रोहतक से दादरी जाने वाली बस मे सवार होकर जा रहा था। जब सतीश कलानौर के पास पहुंचा तो बस मे रखा बैग नही मिला। बैग मे सोना-चांदी के आभुषण व करीब 2 हजार रुपये थे। अज्ञात युवक बस से सतीश का बैग चोरी कर मौके से फरार हो गये।    
     
    मामले की जांच सह.उप.नि कृष्ण द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 26.08.2026 को आरोपी सागर पुत्र विजयपाल, रिकू पुत्र रणबीर व विनोद पुत्र सतबीर निवासीगण इन्द्रा कालोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से गहनता से पुछताछ की जा रही है।  

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. सागर पुत्र विजयपाल निवासी इन्द्रा कालोनी रोहतक।
  2. रिकू पुत्र रणबीर निवासी इन्द्रा कालोनी रोहतक।
  3. विनोद पुत्र सतबीर निवासी इन्द्रा कालोनी रोहतक।

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 53 दिनांक 18.02.2026 धारा 305 बीएनएस थाना कलानौर रोहतक

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!