Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 8 वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची से गैंगरेप: मजदूरों की हवेली में चिल्लाई तो पहुंचे लोग; एक मौके पर काबू समेत 2 गिरफ्तार, 3 पर शक

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के एक मोहल्ले में शनिवार शाम को लगभग एक आठ वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद बच्ची का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची के साथ रेप की पुष्टि की है। बच्ची को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बच्ची से रेप के इस मामले में तीन व्यक्तियों के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस ने 2 को हिरासत में ले लिया है। इनमें से एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस की छानबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ले में बिहार राज्य से आए श्रमिक किराए के मकान में पर रहते हैं। शनिवार की शाम को आठ वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची खेलते हुए हवेली के अंदर चली गई थी। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर वहां रह रहे एक व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया। बच्ची दर्द से जोर-जोर से चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गए। कुछ देर में ही बच्ची के परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। बच्ची ने उनको अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी।

इस बीच वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस बीच लोगों ने एक आरोपी काे पुलिस के हवाले किया। पुलिस इसके बाद बच्ची को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची और उसका मेडिकल कराया। डॉक्टरों ने बच्ची को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

अस्पताल में महिला डॉक्टर ने बताया कि एबुंलेंस में परिजन 8 साल की बच्ची को अस्पताल लेकर आए थे। उन्होंने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया था। बच्ची का मेडिकल किया गया तो उसमें रेप होने की संभावना पाई गई है।बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी 8 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वह खेलते खेलते हवेली में चली गई थी। इस दौरान वहां रह रहे व्यक्तियों ने उसके साथ रेप किया है।

Exit mobile version