Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में किशोर से सामूहिक कुकर्म:शराब पार्टी के दौरान 3 दोस्तों ने मारा-पीटा, धमकी दी; छत कूदकर घर पहुंचा पीड़ित

पानीपत शहर के सेक्टर 29 थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर से शराब पार्टी के दौरान उसके 3 दोस्तों ने सामूहिक कुकर्म किया। आरोपी दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की। उसके चेहरे पर दांतों से काटा। जान से मारने की धमकी दी।

देर रात जब सभी कमरे पर ही सो गए तो पीड़ित छत से कूदकर घर पहुंचा। जिसके बाद उसने आपबीती अपने पिता से बताई। किशोर को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां वह उपचाराधीन है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में एक नरेश (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक नगर का रहने वाला है। वह 5 बच्चों का पिता है। उसके 3 बेटे व 2 बेटियां हैं। उसका मंझला बेटा दीपांशु (काल्पनिक नाम) है, जिसकी उम्र 17 साल है। जिसने 7 जून को घर पर आकर बताया कि 6 जून की शाम 4 बजे उसे उसका दोस्त विकास घर से घूमने की बात कह कर साथ ले गया था। जिस दौरान विकास ने कहा कि आज ड्यूटी पर जाएंगे, कमरे पर ही चलेंगे वहां खाएंगे-पीएंगे और मस्ती करेंगे।

जब दोनों वहां पहुंचे तो वहां कमरे पर बूरा और विकास नाम के दो लड़के पहले से ही मौजूद थे। चारों ने वहां शराब पार्टी की। इसी बीच विकास ने उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसके चेहरे पर दांतों से काट दिया।तीनों ने उसके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने बारी-बारी उसके साथ कुकर्म किया। रात को पीड़ित किसी तरह छत कूदकर वहां से भाग निकला और घर पहुंच कर आपबीती बताई।

Exit mobile version