Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गब्बर का एक्शन मोड: बिल्डिंग इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर समेत 3 लोग सस्पेंड: विज DSP को फटकारते हुए बोले- पुलिस किस लिए है

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को सिरसा पहुंचकर कष्ट निवारण समिति की मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने एक बिल्डिंग इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। उसने अनअप्रूव्ड जगह पर नक्शा पास किया था।

विज ने यहां अफसरों को कहा कि सस्पेंड करने के मामले मैं कुख्यात हूं। मैं किसी को भी नहीं छोड़ता। जिस बिल्डिंग इंस्पेक्टर रमेश कुमार को विज ने सस्पेंड किया, वह उन्हीं के गृह जिले अंबाला में तैनात है।

किसान की शिकायत पर विज ने अफसरों को अगली मीटिंग तक का टाइम देते हुए मुआवजा देने के लिए कहा। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में विज DSP से नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो पुलिस किस लिए है। उनका शुद्धिकरण करो। झूठे वारिस बनकर प्रॉपर्टी हड़पने के मामले में मंत्री ने एसडीएम को कहा कि अनिल विज नाम है मेरा, पता है ना। गलत करने वाला नहीं बचेगा।

इसके बाद अनिल विज कैथल बस स्टैंड पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन सुपरवाइजर और बस ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया। जब विज बस स्टैंड पर पहुंचे तो ड्राइवर मोनू सवारियों से बस को धक्का लगवा रहा था। वहीं शौचालयों में गंदगी मिलने पर सुपरवाइजर सुनील कुमार को सस्पेंड किया।

Exit mobile version