रोहतक में उपायुक्त यशपाल ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगी तथा परेड की सलामी लेंगी। इससे पूर्व राज्यमंत्री महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थित राज्य स्तरीय शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित करेंगी।
उपायुक्त यशपाल ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय समारोह में की सभी तैयारियां की जा रही है। राष्टï्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। जिला स्तरीय समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा मुख्यातिथि होंगी। राज्यमंत्री द्वारा राष्टï्रीय ध्वजारोहण करने के साथ-साथ परेड में शामिल टक़डिय़ों के मार्चपास्ट की सलामी भी लेंगी। जिला स्तरीय समारोह में सामूहिक योगाभ्यास, सामूहिक शारीरिक अभ्यास, विभिन्न विभागों की तरक्की को प्रदर्शित करती शानदार झांकियां तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह का 24 जनवरी को फुल डे्रस अंतिम पूर्वाभ्यास किया जायेगा, जिसमें उपायुक्त यशपाल ध्वजारोहण करेंगे तथा मार्च पास्ट में शामिल टुकडिय़ों की सलामी लेंगे। समारोह का आयोजन 24 जनवरी को सुबह 10 बजे किया जायेगा।
उपायुक्त स्थानीय जिला विकास भवन स्थित कार्यालय में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह मलिक, नगराधीश मोहित महराना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा समारोह स्थल पर साफ-सफाई, टैंट तथा मोबाइल शौचालयों के प्रबंध किये जाये। शिक्षा विभाग द्वारा मासपीटी शॉ, सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगोली के प्रबंध किये जाये। महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 15 झांकियां निकाली जायेगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा समारोह स्थल की साज-सज्जा, झंडे व गमलों का प्रबंध एवं पौधों की कटाई-छटाई करवाई जाये। फुल डे्रस अंतिम पूर्वाभ्यास में 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह में निर्धारित सभी कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। अंतिम पूर्वाभ्यास में झांकियां शामिल नहीं होगी। झांकियां केवल 26 जनवरी को मुख्य समारोह में ही शामिल होंगी। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों एवं वीर शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जायेगा।
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर लगातार अभ्यास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भी राजीव गांधी खेल परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा पीटी शो, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान एसडीएम राकेश कुमार सैनी, नगराधीश मोहित महाराना व जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। एसडीएम राकेश कुमार सैनी ने कहा कि कार्यक्रम के लिए समय निर्धारित है इसलिए समय को मद्देनजर रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
