Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

1 अप्रैल 2025 से 31 जुलाई 2025 तक 12.45 करोड़ रूपये से अधिक सम्पत्तिकर हुआ जमा, सम्पत्तिकर वसूली के लिए निरंतर रहेंगें प्रयासरत

डा0 आनंद कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम, रोहतक।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज सरकार द्वारा सम्पत्तिकर पर दी जा रही छूट को मध्यजनर रखते हुए अवकाश के दिन भी कार्यालय में सम्पत्तिकर जमा करवाने के लिए कार्यालय अन्य कार्यदिवस की भांति खुला रहा ताकि अधिक से अधिक करदाता अपना सम्पत्तिकर जमा करवा सके व छूट का लाभ ले सके। आज सम्पत्तिकर लगभग 69 लाख रूपये कार्यालय में जमा हुआ। नगर निगम कार्यालय में वर्तमान वित्तवर्ष 2025-26 अर्थात् 1 अप्रैल 2025 से 31 जुलाई 2025 तक सम्पत्तिकर 12.45 करोड़ रूपये से अधिक, फायर टैक्स 93.69 लाख रूपये व यूजर चार्ज 2.21 करोड़ रूपये से अधिक जमा हुआ है यानि कि कुल 12.45 करोड़ रूपये जमा हुआ जोकि वित्तवर्ष 2024-25 से लगभग 61 लाख रूपये अधिक हैै। पूर्व वित्तवर्ष 2024-25 में कुल 11.84 करोड़ रूपये ही जमा हुआ था। नगर निगम, रोहतक द्वारा सम्पत्तिकर अधिक से अधिक जमा करवाने के लिए एक योजना के तहत कार्य किया गया था जैसे कि बड़े बकायादारो को चिन्हित कर चिन्हित कर सम्पत्तिकर जमा करवाने बारे नोटिस दिए गए व सम्पत्तिकर जमा न करवाने वालो पर सीलिंग की कार्यवाही की गई। सम्पत्तिकर कार्य की निरंतर निगरानी की जा रही है ताकि अधिक से अधिक सम्पत्तिकर जमा करवाया जा सके।
आयुक्त महोदय ने यह भी बताया कि जुलाई माह में सबसे अधिक 9.13 करोड़ रूपये सम्पत्तिकर जमा हुआ है जबकि जून माह में 1.41 करोड़, मई माह में 1.08 करोड़ व अप्रैल माह में 81.91 लाख रूपये जमा हुआ था। नगर निगम अधिक से अधिक सम्पत्तिकर जमा करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा तथा बकायादारो के विरूद्व सीलिंग की कार्यवाही की जायेगी।

     रामअवतार वाल्मिकी महापौर, नगर निगम, रोहतक ने बताया कि वर्तमान वित्तवर्ष 2025-26 अर्थात् 1 अप्रैल 2025 से 31 जुलाई 2025 तक सम्पत्तिकर 12.45 करोड़ रूपये से अधिक, फायर टैक्स 93.69 लाख रूपये व यूजर चार्ज 2.21 करोड़ रूपये से अधिक जमा हुआ है यानि कि कुल 12.45 करोड़ रूपये जमा हुआ जोकि वित्तवर्ष 2024-25 से लगभग 61 लाख रूपये अधिक हैै। सम्पत्तिकर समय पर जमा करवाने के लिए करदाताओ का आभार, आप द्वारा जमा करवाये गये सम्पत्तिकर से शहर में और अधिक विकास करवाया जायेगा तथा विकास कार्यो को गति मिलेगी। सम्पत्तिकर बकायादारो से अपील है कि अपने सम्पत्तिकर का भुगतान कर, शहर को विकास की और गति देने में अपना सहयोग देवे।
Exit mobile version