फरीदाबाद। दोस्त की हत्या कर उसकी लाश पहाड़ों में छिपाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मृतक के परिवार को गुमराह करने के लिए झील में डूबने की झूठी कहानी सुनाई। उसने बताया कि सेल्फी लेते समय दोस्त का पैर फिसल गया और वह झील में गिर गया।
परिवार को जब घटना पर शक हुआ तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस को कहानी संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि युवक की मौत हादसे में नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पहाड़ी इलाके में छिपा दिया था, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके।
पुलिस ने मामले में आरोपी को काबू कर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में हत्या की वजह और शव को पहाड़ों में छिपाने से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हरियाणा के फरीदाबाद में 17 वर्षीय किशोर ने अपने दोस्त की कथित तौर पर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने मृतक के परिजनों और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके झील में डूबने की झूठी कहानी रची। आरोपी ने बताया कि युवक सेल्फी लेते समय झील में गिर गया था। इसके बाद वह पुलिस के साथ झील में शव की तलाश करने में भी शामिल रहा।
आरोपी के लगातार बयान बदलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे शव झील से लगभग 200 मीटर दूर पहाड़ी इलाके में पत्थरों के बीच से बरामद किया गया।
धौज थाना पुलिस ने मामले में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मूल रूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी गौरेलाल ने बताया कि वह पिछले 20 साल से सिरोही गांव में किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। वह चिनाई मिस्त्री हैं। उनके पांच बेटे हैं। इनमें सबसे बड़ा संजय, इसके बाद करण, अर्जुन, राजकुमार और वेद हैं। सभी मजदूरी करते हैं।
गौरेलाल के अनुसार, 4 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे उनके चौथे बेटे राजकुमार (19) को पड़ोस में रहने वाले एक दोस्त ने फोन करके बुलाया था। देर शाम तक राजकुमार के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और दोस्त से भी जानकारी ली।
दोस्त ने परिजनों को बताया कि वह और राजकुमार झील पर घूमने गए थे। वहां राजकुमार सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह झील में जा गिरा। दोस्त के मुताबिक, पानी में डूबने के कारण राजकुमार का पता नहीं चल पाया।
मामले की सूचना धौज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से राजकुमार की तलाश शुरू की। सोमवार सुबह से झील में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन रात तक शव नहीं मिला
राजकुमार के परिजनों को पड़ोसी युवक की बातों पर पहले से शक था, क्योंकि वह बार-बार अपनी बातें बदल रहा था। इसके बाद पुलिस शाम को युवक को अपने साथ ले गई और उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। युवक पुलिस को उस जगह लेकर गया, जहां उसने राजकुमार का शव छिपाया था। उसकी निशानदेही पर सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे राजकुमार का शव झील से करीब 200 मीटर दूर पहाड़ में पत्थरों के बीच से बरामद किया गया।
पुलिस ने युवक और उसके पिता जमशैद के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अभी तक दोनों में से किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

