Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

“हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी” के सहयोग से रोहतक में लगा निःशुल्क मैमोग्राफी कैंसर स्क्रीनिंग कैंप

रोहतक में LPS Bossard व डॉ. अनीता नरूला चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री राम जानकी मंदिर द्वारा, उपाचार्य महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी जी महाराज के सानिध्य में, “हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी” के सहयोग से जूनियर श्री प्री स्कूल, पाड़ा मोहल्ला, पटवार खाना, रोहतक में निःशुल्क मैमोग्राफी कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया।

इस कैंप में पूर्व मेयर श्री मनमोहन गोयल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि अपूर्व नरूला जी रहे कैंप के दौरान कुल 29 महिलाओं की मैमोग्राफी स्क्रीनिंग की गई।

जूनियर श्री प्री स्कूल की डायरेक्टर अनु अरोड़ा जी ने बताया स्कूल में छोटे बच्चों के शिक्षा के साथ-साथ आदर्शों पर भी ध्यान दिया जाता है स्कूल के द्वारा समय-समय पर सामाजिक जागरूकता संबंधित कार्य किए जा रहे हैं मनमोहन गोयल जी ने बताया हम और आप संस्था के कार्य समाज मैं काफी महत्वपूर्ण योगदान है और साथ मैमोग्राफी स्क्रीनिंग महिलाओं के लिए बहुत ही आवश्यक हो गई है

ऐसे जागरूकता भरे कदम समय के साथ उठाए जाने चाहिए विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अपूर्व नरूला जी ने आगे भी हम और आप संस्था के साथ सहयोग देने के बात की इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य में अनु अरोड़ा, भावना अरोड़ा, प्रिया मिश्रा, सुनीता, कंचन अरोड़ा, माधवी गुप्ता, दलजीत कौर, चिराग बेरी, अजय अरोड़ा, विकास मिश्रा, संदीप दूआ, अरुण विरमानी, गौरव ढल, करन खन्ना, सोनू खान और गुरप्रीत सिंह आदि सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान कींइस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते जांच की सुविधा उपलब्ध कराना था। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version