Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जन सेवा संस्थान द्वारा 24 आंखों के मरीजों का हुआ निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन,महीने के पहले शनिवार को लगता है निशुल्क शिविर

रोहतक के भिवानी रोड स्थित जन सेवा संस्थान रोहतक द्वारा  24 जरूरतमंद पुरुष व महिलाओं  की आँखों का निःशुल्क आपरेशन करवाया गया । भोजन, यातायात, दवाई, आपरेशन का सामान, लेंस , चस्मा इत्यादि सभी सुविधाएं संस्थान द्वारा निःशुल्क प्रदान की गई आपरेशन भिवानी के प्रसिद्ध जालान हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा किये

संस्थान द्वारा हर महीने के पहले शनिवार को आंखों का कैम्प लगाया जाता है डॉ स्वामी परमानंद महाराज ने बताया कि जिन रोगियों को दवाई की आवश्यकता होती है,उन्हें दवाई दी जाती है व जिन्हें आपरेशन योग्य पाया जाता है, उनका आपरेशन करवाया जाता है जन सेवा संस्थान द्वारा अब तक लगाए गए 198 कैम्पों में 18219 निशुल्क आपरेशन करवाए जा चुके हैं ।

Exit mobile version