सोमवार को सतयुग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लैब द्वारा मॉडल टाउन रोहतक में फ्री नेत्र जांच शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ० दिनेश शर्मा ( नेत्ररोग चिकित्सक) ने आँखो के नम्बर, चश्मा, ग्लुकोमा (काला मोतिया), सफेद मोतिया आदि नेत्र की बीमारियों की जांच की गई।

इस जांच शिविर में डॉ० जेपी आरोडा, डॉ० एस पी चुघ, डॉ०. रूचि जैन डॉ० प्रतिमा, डॉ० नेहा ने अपना योगदान दिया। डिस्पेंसरी के सदस्य अशोक बतरा ने सभी चिकित्सों व स्टाफ का धन्यवाद करते हुए बताया कि कैंप में 148 मरिजो ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया व सतयुग दर्शन डिस्पेंसरी कि तरफ से निशुल्क दवाईयाँ वितरित की गई।

इस कैम्प में कैलाश, सीमा, रिंकी, ऋषभ, सतीश, पंकज, ज्योति, नूरी ललिता आदि सदस्य उपस्थित रहें।

