Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के चिड़ियाघरों में फ्री एंट्री: रोहतक, भिवानी और कुरुक्षेत्र Zoo में 2 से 8 अक्टूबर तक नहीं लगेगा टिकट

वन्यजीव सप्ताह के तहत हरियाणा के रोहतक, भिवानी और कुरुक्षेत्र के चिड़ियाघरों में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान लोग और बच्चे बिना टिकट चिड़ियाघरों का भ्रमण कर सकेंगे और वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में जानकारी ले सकेंगे।
वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों का उद्देश्य लोगों में वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। परिवार के साथ चिड़ियाघर घूमने वालों के लिए यह विशेष अवसर रहेगा।

बता दें कि, चिड़ियाघरों में घूमने के लिए आने वालों से एंट्री की फीस ली जाती है। जिसके लिए बच्चों की फीस 20 रुपए निर्धारित की गई है। वहीं, व्यस्क व्यक्तियों के लिए यह फीस 30 रुपए है। लेकिन 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक एक सप्ताह के लिए एंट्री फीस की छूट दी गई है।

हरियाणा प्रदेश की बात करें तो पूरे प्रदेश में भिवानी, रोहतक व कुरुक्षेत्र में चिड़ियाघर है। इन सभी में घूमने के लिए कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा नेशनल पार्क में लगने वाली फीस की भी छूट दी गई है। इन तीनों चिड़ियाघरों में आमतौर पर हर रोज 3-4 हजार दर्शक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

भिवानी चिड़ियाघर के इंस्पेक्टर देवेंद्र हुड्डा ने बताया कि विभाग द्वारा एक सप्ताह के लिए लोगों को घूमने की छूट दी गई है। लोगों से भी आह्वान किया है कि कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठाएं और 2 से 8 अक्टूबर तक बिना किसी शुल्क के घूम पाएंगे।

दर्शक सुबह 9 बजे से 5 बजे तक आ सकते हैं। वहीं चिड़ियाघर में शेर व भालू जैसे कई जानवर है। इसके अलावा वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Exit mobile version