रोहतक बस स्टैंड से रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिलाओं को फ्री बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। हरियाणा सरकार की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं को फ्री बस सेवा का तोहफा दिया गया है। आज दोपहर 12 बजे से लेकर कल रात 12 बजे तक महिलाएं अपने 15 साल के बच्चों सहित निशुल्क बस का सफर कर सकती हैं।
रोहतक डिपो से दोपहर 12 बजे से ही महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसको लेकर जीएम की तरफ से सख्त निर्देश कंडेक्टरों को दिए गए है। अगर कोई इन आदेशों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ विभाग की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश प्राइवेट बस में लागू नहीं है।
रोहतक बस स्टैंड पर 193 बस है, जिनका संचालन किया जा रहा है। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए लंबे रूट की बसों में कटौती करते हुए लोकल रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, ताकि महिलाओं को कोई परेशानी न हो। वहीं, जरूरत के हिसाब रूट पर फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
रोहतक। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं और उनके बच्चों को बड़ी राहत दी है। हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं के लिए 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी निशुल्क सफर कर सकेंगे।
रोहतक सहित प्रदेशभर में रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने की संभावना है, ताकि बहनों को अपने मायके और भाइयों के घर पहुंचने में परेशानी न हो।
यह मुफ्त यात्रा सुविधा हरियाणा के भीतर किसी भी स्थान से दूसरे स्थान तक, साथ ही दिल्ली और चंडीगढ़ तक जाने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में लागू रहेगी।
बस स्टैंडों पर यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए परिवहन कर्मियों की तैनाती और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं।
रक्षाबंधन पर सरकार की इस पहल से महिलाओं को त्योहार के दौरान सफर में आर्थिक राहत के साथ-साथ सुविधाजनक आवागमन मिलने की उम्मीद है।
रोडवेज जीएम नवीन कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के लिए बस स्टैंड पर पूरी व्यवस्था की गई है। आज दोपहर 12 बजे से कल रात 12 बजे तक महिलाओं और 15 साल के बच्चों के लिए फ्री यात्रा रहेगी। डिपो की 193 बस सड़कों पर दौड़ेंगी। भीड़ कंट्रोल करने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यात्रियों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा।

