Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

शादी का वादा कर 3 साल तक दुराचार: शादी करने को कहा तो बोला- जो हुआ भूल जाओ, हमारा कोई मेल नहीं है

पुलिस को दी शिकायत में 23 वर्षीय युवती ने बताया कि वह बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती है। कॉलेज में उसकी मुलाकात शाहपुर निवासी विक्रम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और मुलाकातों का दौर बढ़ा। इस बीच 9 जुलाई 2017 को विक्रम का जन्मदिन था तो वह उसे सेलिब्रेट करने का कहकर सेक्टर 14 के एक मकान में ले गया। जहां उसने शादी करने की बात कहकर दुराचार किया। इसके बाद शादी करने के नाम पर करीब 3 साल तक वह दुराचार करता रहा। शादी की बात करने पर टाल देता था। इस बीच उसने करीब 18 लाख रुपए भी लिए। लेकिन अब जब उसने विक्रम से शादी करने को कहा तो वह बिफर गया और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। विक्रम ने कहा कि जो हुआ भूल जाओ। हमारी शादी नहीं हो सकती। विरोध करने पर उसने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।

Exit mobile version