रोहतक में 6 लोगों से धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। अलग-अलग समय में अलग-अलग ठगों का शिकार बने लोगों को लाखों रुपए का चूना लगा है। किसी से नौकरी के नाम पर तो किसी से बैंक कर्मी बनकर धोखाधड़ी की गई है। शिकायतें पुलिस को मिली हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला :

गांव पिलाना निवासी मंदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। उसके मोबाइल पर मैसेज आए, जिसमें पता चला कि उसके अकाउंट से 4 ट्रांजेक्शन हुई हैं, जिसमें 90 हजार, 5 हजार, 3 हजार व 1 हजार रुपए कट गए।

दूसरा मामला :

सूर्या नगर निवासी उर्मिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका अकाउंट SBI में है। उसके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया, जिसके बाद खाते से 98 हजार रुपए कट गए। उसके कुछ समय बाद फिर से मैसज आया और 2 हजार रुपए कट गए।

तीसरा मामला : 

रोहतक की जेपी कॉलोनी निवासी ममता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोन पर एक कॉल आई। सामने वाले ने बताया कि वह उज्जीवन बैंक से है। उक्त व्यक्ति ने बातों में उलझाकर मोबाइल फोन में एनिडेस्क ऐप डाउनलोड करवा ली। उसके कहे अनुसार, ऐप में ATM कार्ड और खाता नंबर की जानकारी भी दे दी। इसके बाद 45999, 3980, 7700 रुपए कटने के 3 मैसेज आए।

चौथा मामला : 

गांव सैंपल निवासी सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने CSD सेंटर खोला हुआ है और वह बैंक मित्र है। उसने मोबाइल नंबर पर वॉलेट बनाया हुआ है और वह मनी ट्रांसफर का काम करता है। उसके पास एक OTP आया और अचानक वॉलेट से 1 लाख 19 हजार रुपए किसी दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर हो गए। एक सप्ताह बाद 2700 रुपए ट्रांसफर हो गए।

5वां मामला : 

शास्त्री नगर निवासी प्रिया सहगल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अमेजॉन की वेबसाइट पर जॉब के लिए अप्लाई किया था। इसके बाद मोबाइल नंबर व वाट्सऐप पर मैसेज आया कि मर्चेंट अकाउंट खोलना है। जिसके बाद उनके कहे अनुसार, 3 ट्रांजेक्शन में 16 हजार रुपए डाले। जब उसे पता लगा, तब तक 16 हजार की ठगी हो चुकी थी।

छठा मामला : 

आर्य नगर निवासी सुमित सचदेवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर एक वाट्सऐप मैसेज आया, जिसमें पार्ट टाइम जॉब का ऑफर था और यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने पर रुपए देने की बात लिखी थी। इसके बाद टेलीग्राम पर जाने के लिए कहा गया और चैनल सब्सक्राइब करवाया गया। इसके बाद अकाउंट में पैसे आने आरंभ हो गए और फिर निवेश करने का झांसा दिया। आरोपियों ने पहले कुछ रुपए दिए और बाद में बड़ी रकम निवेश करवाकर 84 हजार रुपए ठग लिए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!