पानीपत शहर के एक हैंडलूम एवं टैक्सटाइल कारोबारी से कंबल मंगवाकर धोखाधड़ी कर ली गई। लुधियाना हौजरी के एक कथित उद्यमी ने उत्तराखंड के फर्जी पते पर माल मंगवाया। जिसकी एवज में एक चेक भी दिया। जोकि बाउंस हो गया।

इसके बाद मामले की तह तक गए तो पता लगा कि आरोपी ने जिस पते पर माल मंगवाया, वह वहां से लॉकडाउन की पहली वेव में खाली कर चला गया था। उसने इस तरह से कई व्यापारियों को अपने जाल में फंसाया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मयंक सिंगला ने बताया कि वह देशराज कॉलोनी, गली नंबर 6 का रहने वाला है। उसकी फर्म का नाम भारतीय टैक्सटाइल है, जिसका वह ऑथराइज्ड पर्सन है। फर्म से कंबल ट्रेडिंग का काम किया जाता है। उसने बताया कि वह उनका पुराना जानकार पुनील बंसल पानीपत का ही रहने वाला है।

जिसने लुधियाना हौजरी ऋषिकेश उत्तराखंड के मालिक कपिल छाबड़ा अक्टूबर 2022 में पानीपत के मॉडल टाउन में मुलाकात करवाई थी। बिजनेस की बात करते हुए कहा कि यह आदमी ठीक है, समय पर माल लेकर समय पर पेमेंट देता रहेगा।3 नवंबर 2022 को फोन पर बात होने के बाद वॉट्सऐप पर लुधियाना हौजरी वाले ने अपना GST नंबर भेजा और 50 हजार 100 रुपए फर्म के खाते में डाल दिए। इसके बाद उसने माल मंगवाया। जिसका बिल 12 लाख 1975 रुपए बना। जिसमें 18 तरह के 7280 कंबल थे।

माल लेने के बाद उससे बार-बार पेमेंट मांगी। जिसके बाद उसने 20 दिसंबर 2022 को 12 लाख 5 हजार 192 रुपए का चेक भिजवाया। जिसे 30 दिसंबर को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी की ऋषिकेश में उपरोक्त फर्म के बारे में पता करवाया।जिस दौरान सामने आया कि वह 11 महीने के एग्रीमेंट पर 1 मई 2016 से किराए पर लेकर काम किया था। इसके बाद कोरोना की पहली लहर में लॉकडाउन लगा तो वह उपरोक्त पते से दुकान खाली कर चला गया था। उसने फर्जी पते पर माल मंगवाकर धोखाधड़ी की है। इस तरह वह अनेकों से ठगी कर चुका है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!