Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक की कंपनी से केमिकल खरीदने के नाम पर की धोखाधड़ी

रोहतक के सेक्टर 3 निवासी प्रियंका मौर्य ने अर्बन एस्टेट थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसकी एआईपी केमिकल्स एंड मेटल ट्रेडिंग कंपनी है। जो केमिकल से संबंधित काम करती है। उन्होंने 200 किलो एजिथ्रोमाइसिस केमिकल खरीदने का सौदा 9370 रुपए प्रति किलो के हिसाब से 22 लाख 11 हजार 320 रुपए में एक कंपनी से तय हुआ। 25 सितंबर 2023 को उन्होंने 5 लाख 50 हजार रुपए उक्त कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद अब तक आरोपियों ने न तो केमिकल भेजा और न ही एडवांस दी गई रकम वापस की है। इसके लिए कई बार आरोपी कंपनी से संपर्क किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया। 9 अक्टूबर को आरोपियों की तरफ से एक नोटिस भी आया, जिसमें बकाया पैसे मांगे। जबकि माल मिलने के बाद बकाया पैसे देने की बात तय हुई थी। लेकिन एडवांस राशि लेने के बाद भी माल नहीं भेजा। आरोपियों की शुरू से ही धोखाधड़ी की करने की इच्छा थी।

पीड़ित ने बताया कि जब आरोपियों से फोन पर बात की तो उन्होंने गाली-गलौज करना आरंभ कर दिया। आरोपी धमकी भी देते थे कि कुछ नहीं बिगाड़ सकते। क्योंकि उनकी राजनीतिक पहचान है। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। जिसके बाद कोर्ट ने केस दर्ज करके जांच के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version